फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat to bomb Hindu Mahasabha official

हिंदू महासभा के पदाधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी

Mon, 05 Oct 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Threat to bomb Hindu Mahasabha official
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के एक पदाधिकारी को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। यह धमकी एक अज्ञात नंबर से फोन पर दी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने ब्रह्मपुरी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के फोन पर शनिवार दोपहर अनजान नंबर से कॉल आई। उसने अभद्रता शुरू कर दी। उसने कहा कि वह महात्मा गांधी को लेकर आए दिन गलत बयानबाजी करता है। यदि उसने इसे बंद नहीं किया तो बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद उसने फोन काट दिया। जिसे सुनकर अशोक शर्मा भयभीत हो गए। उन्होंने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। रविवार सुबह संगठन के सभी पदाधिकारी अशोक शर्मा के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने घटना पर नाराजगी भी जताई। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि गांधीवादी लोग गोड़सेवादी लोगों को धमकी दे रहे हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed