फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat of self-immolation in the Chandi Devi temple episode

मेरठ: चंडी देवी मंदिर प्रकरण में पुजारी ने दी मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की धमकी

Mon, 04 Nov 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Threat of self-immolation in the Chandi Devi temple episode
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नौचंदी मैदान स्थित चंडी देवी मंदिर प्रकरण में रविवार को मंदिर के पुजारी और उनके पिता ने प्रेसवार्ता कर समिति के खिलाफ आरोप लगाए। इस दौरान पुजारी ने मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए संजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह मंदिर उनकी पैतृक संपत्ति है और मंदिर परिवार की देखरेख में चल रहा है। राजस्व अभिलेखों में भी उनके दादा स्वर्गीय रामचंद्र का नाम दर्ज है। परदादा स्वर्गीय हकीम चंडी प्रसाद की मेरठ शहर और सरधना में बहुत सी भू-संपत्ति थी।
विज्ञापन


इस मंदिर की वसीयत सन 1898 में परदादा स्वर्गीय हकीम चंडी प्रसाद ने दादा रामचंद्र के नाम की थी। मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा के पुत्र अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने चंडी देवी के नाम से समिति का निर्माण किया। पुजारी महेंद्र शर्मा ने लखनऊ जाकर आत्मदाह का ऐलान भी कर दिया। पं. योगेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, विशाल शर्मा, ब्राह्मण एकता समिति के अध्यक्ष आशू शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed