अवैध मंडी से 4500 परिवारों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, दिनभर जुटती है भीड़, लगा रहता है जाम
- कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी रोड पर दिन निकलते ही लग जाती है मंडी
- दिनभर जुटती है भीड़, जाम से भी परेशान रहते हैं लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में श्रद्धापुरी मार्ग पर हाल ही में अवैध मंडी बन गई है। सुबह पांच बजते ही यहां सड़क के दोनों ओर सब्जी और फलों के ठेले लग जाते हैं। दिनभर यहां भीड़ लगी रहती है, जिस कारण जाम के हालात बन रहे हैं।
ऐसे में श्रद्धापुरी क्षेत्र में रहने वाले 4500 परिवारों की परेशानी तो बढ़ ही गई है वहीं उन पर कोरोना संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है। साथ ही दिनभर यहां जाम के हालात रहते हैं। अब लोगों ने जिला प्रशासन, पुलिस के साथ ही नगर निगम और एमडीए में शिकायत कर सड़क पर बनी इस अवैध मंडी को हटवाने की मांग की है।
रहवासियों ने बताया कि कंकरखेड़ा के शिव चौक से शुरू हुई यह अवैध मंडी एक तरफ जिटौली रोड और दूसरी तरफ श्रद्धापुरी रोड तक लग रही है। दिन निकलते ही यहां फलों और सब्जियों के ठेले लगने शुरू हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि नवीन मंडी में जाने के बजाय किसान कंकरखेड़ा की इस अवैध मंडी का रुख कर रहे हैं।
आलम यह है कि लोगों के घरों के सामने भी दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। डॉ. प्रदीप मितल का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में यहा भीड़ जुट रही है। यहां 4500 परिवार रहते हैं, ऐसे में मंडी के कारण कोरोना की लंबी चेन बन सकती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को इस अवैध मंडी को तुरंत हटवाना चाहिए।
सेक्टर-1 निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि मंडी के कारण जाटौली रोड पर और श्राद्धपुरी रोड पर जाम रहता है। नाले और सड़कों पर सब्जी फेंक दी जाती है, नाले चोक हो रहे हैं और गंदगी भी बढ़ रही है। एके यादव और ओपी अग्रवाल ने कहा की अगर 4 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे।
नवीन मंडी की समस्या पर अधिकारी मौन
नवीन मंडी व्यापारी पंडित भूषण शर्मा ने कहा कि व्यापारी अनलॉक के बाद से ही मंडी के समय परिवर्तन की मांग कर रहे है। अभी समय दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक है। अगर समय रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक हो जाए तो व्यापारियों के साथ किसानों को भी लाभ होगा। इससे शहर में जगह-जगह लग रही अस्थायी मंडियों की समस्या हल हो जाएगी।