{"_id":"601315728ebc3e33bf2f6469","slug":"those-who-spoil-the-atmosphere-will-not-be-spared-meerut-news-mrt522671226","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सीधे जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सीधे जाएंगे जेल
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत देहात क्षेत्र के बवाली गांवों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। वहीं, प्रत्येक थाना स्तर पर पांच-पांच बवाली गांवों में पुलिस अधिकारियों द्वारा बैठक की जानी प्रस्तावित है। इसके चलते एसपी देहात ने बृहस्पतिवार को कायस्थ बड्ढा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की।
एसपी देहात केशव कुमार और सीओ बृजेश सिंह किठौर क्षेत्र के कायस्थ बड्ढा गांव पहुंचे। यहां निवर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसपी देहात ने बताया कि किठौर क्षेत्र का राधना, ललियाना और कायस्थ बड्ढा गांव संवेदनशील श्रेणी में हैं। इसलिए यहां के ग्रामीणों को खासतौर पर आपसी सौहार्द का परिचय देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने चेताया कि यदि किसी ने कानून व्यवस्था से छेड़छाड़ का प्रयास किया तो उसे जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां पाई जाने पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसपी देहात ने कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। यदि कोई अपने पक्ष में वोट के लिए डराता, धमकाता या प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। सीयूजी व प्राइवेट नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज की जाएगी। ग्रामीण एसएसपी, डीएम और अन्य अधिकारियों से भी शिकायत कर सकते हैं। यहां पूर्व में चुनाव संबंधी मुकदमों के बारे में भी जानकारी ली गई।