{"_id":"614790f98ebc3e147352f2fa","slug":"this-time-in-september-the-peak-of-corona-decreased-meerut-news-mrt556992060","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सितंबर में कम हुआ कोरोना का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सितंबर में कम हुआ कोरोना का सितम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार सितंबर में कम हुआ कोरोना का सितम
मेरठ। कोरोना को लेकर राहत की खबर है। पिछले साल सितंबर में कोरोना ने कहर ढाया था, लेकिन इस बार मामले पिछले साल की अपेक्षा कम है। पिछले साल 19 दिन में कोरोना के 3045 मरीज मिले थे और 62 लोगों की मौत हुई थी। इस बार 19 दिन में 89066 सैंपलों की जांच में कोरोना के सिर्फ चार मरीज मिले हैं और मौत कोई नहीं हुई है।
इस बार भी डर था कि कोरोना सितंबर में कहर बरपाएगा। लेकिन अभी तक हालात बेहतर हैं, जिससे राहत मिलती दिख रही है। कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं, आएगी तो कितना कहर बरपाएगी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। लेकिन राहत की बात यह है जिस तरह से सितंबर में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही थी, वह मेरठ में कम होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग भी इससे राहत की सांस लिए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले साल के 19 दिन के मुकाबले स्थिति बेहतर है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए।
कभी न भूलें सामाजिक दूरी
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार का कहना है कि भले ही मरीज कम हैं, लेकिन कोरोना पर अंकुश लगा रहे, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सफाई का पालन करना ही होगा।
विज्ञापन
लगातार जारी है जांच
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना के मरीज बहुत कम मिल रहे हैं, लेकिन जांच लगातार जारी है। इसके अलावा सीरो सर्वे भी अगली लहर की तैयारी के लिए किया गया है। इस सर्वे के नतीजे के आधार पर संक्रमण का फैलाव पता चलता है। इस सामुदायिक सर्वे के नतीजे के अध्ययन के आधार पर शासन भविष्य में रोग की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाता है। हालांकि सीरो सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है।