फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thirty one year old sub inspector died due to corona infection in Meerut

मेरठ: गंगानगर थाने में तैनात दरोगा की कोरोना संक्रमण से मौत, महकमे में शोक की लहर

Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
thirty one year old sub inspector died due to corona infection in Meerut
मृतक दरोगा संजीव कुमार - फोटो : amar ujala

मेरठ में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक और दरोगा की मौत हो गई। वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे, वहीं कुछ दिन पूर्व उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। दरोगा की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात दरोगा संजीव कुमार( 31) पुत्र संतरपाल निवासी मोहल्ला कच्चा कटरा कैथलगेट, थाना चंदौसी जिला संभल की आज सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व उन्हें फेफड़ों व लीवर में इन्फेक्शन के कारण दिव्यज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें सुभारती अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, उनके परिजन और शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन रविवार सुबह उन्होंने जिंदगी से जूझते हुए दम तोड़ दिया। दरोगा संजीव कुमार अच्छे व्यक्तित्व के इंसान थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 


उधर, मुजफरनगर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी मोहल्ला रैदासपुरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार 51 पुत्र माधवराम की लंबी बीमारी के बाद मेरठ के न्यटीमा अस्पताल में मौत हो गई। वह मेरठ में आरआई रोडियो रेंज कार्यालय में तैनात थे। पीलिया होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed