{"_id":"5f9eac538ebc3e9bbb18d922","slug":"thirty-one-year-old-sub-inspector-died-due-to-corona-infection-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गंगानगर थाने में तैनात दरोगा की कोरोना संक्रमण से मौत, महकमे में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गंगानगर थाने में तैनात दरोगा की कोरोना संक्रमण से मौत, महकमे में शोक की लहर
Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
मृतक दरोगा संजीव कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रविवार को कोरोना संक्रमण से एक और दरोगा की मौत हो गई। वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे, वहीं कुछ दिन पूर्व उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। दरोगा की मौत से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात दरोगा संजीव कुमार( 31) पुत्र संतरपाल निवासी मोहल्ला कच्चा कटरा कैथलगेट, थाना चंदौसी जिला संभल की आज सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व उन्हें फेफड़ों व लीवर में इन्फेक्शन के कारण दिव्यज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें सुभारती अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई, उनके परिजन और शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन रविवार सुबह उन्होंने जिंदगी से जूझते हुए दम तोड़ दिया। दरोगा संजीव कुमार अच्छे व्यक्तित्व के इंसान थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
उधर, मुजफरनगर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र निवासी मोहल्ला रैदासपुरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार 51 पुत्र माधवराम की लंबी बीमारी के बाद मेरठ के न्यटीमा अस्पताल में मौत हो गई। वह मेरठ में आरआई रोडियो रेंज कार्यालय में तैनात थे। पीलिया होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।