{"_id":"62ca7c9a76b8b9534530189f","slug":"thirty-lakh-people-have-been-vaccinated-you-should-also-get-them-done-the-campaign-is-going-on-to-meet-the-target-of-the-second-dose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaccination campaign: 30 लाख लोग लगवा चुके हैं टीका, आप भी लगवाएं, दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए चल रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaccination campaign: 30 लाख लोग लगवा चुके हैं टीका, आप भी लगवाएं, दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए चल रहा अभियान
Sun, 10 Jul 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में 12 साल से ज्यादा उम्र के 29,92,692 लोग कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 25,73,208 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी को लगवाना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है। यही वजह है कि इतनी बड़ी तादाद में लोगों ने टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
अब तक टीकाकरण की स्थिति...
पहला टीका दूसरा टीका
हेल्थ केयर वर्कर 24914 24806
फ्रंट लाइन वर्कर 26106 26106
45 साल से ज्यादा 829079 783347
18 से 44 साल 1733821 1455143
15 से 17 साल 228641 175712
12 से 14 साल 150131 108094
तीसरे टीके की स्थिति...
60 साल ज्यादा उम्र के 41454 को तीनों टीके लगे हैं।
हेल्थ केयर वर्कर में से 12996 को तीनों टीके लगे हैं।
फ्रंट लाइन वर्कर में से 26695 को तीनों टीके लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha: पश्चिमी यूपी में मस्जिदों-ईदगाहों में शांतिपूर्ण हुई नमाज, शहरकाजी बोले- अल्लाह को कुर्बानी के खून नहीं, जज्बे की जरूरत
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान में आई तेजी
जागरूकता बढ़ने के साथ ही जिले में किशोरों और बड़ों के टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। मेगा टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों ने सबसे ज्यादा टीके लगवाए हैं। - डॉ अखिलेश मोहन, सीएमओ
भ्रांति से दूर रहें, जो रह गए वे भी लगवाएं टीका
जो लोग टीकाकरण से रह रहे हैं, वे भी टीकाकरण कराएं। अभिभावक भय और भ्रांति छोड़कर बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा दें। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के नियमित सत्र लगातार जारी हैं। - डॉ प्रवीण गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
इतना टीकाकरण जागरूकता का असर
इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण होना जागरूकता का असर है। स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ मीडिया का बड़ा योगदान रहा है। लोग भी अब जागरूक हैं। टीकाकरण का नतीजा है कि जनवरी में आई कोरोना की तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं हुआ। - डॉ अशोक तालियान, मंडलीय सर्विलांस अधिकारी
कोरोनारोधी टीकाकरण से लोगों की कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इससे फेफड़ों पर कोरोना का असर कम होता है। जिन लोगों ने टीका न लगवाया हो, वो भी लगवा लें। - डॉ वीरोतम तोमर, सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ