फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   thief entered in house, one caught

बंद घर में घुसे चोर, एक की पिटाई

Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
thief entered in house, one caught
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में बृहस्पतिवार दोपहर को फैक्ट्री मालिक के घर में चोर घुस गये। इस बीच चोरों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। फैक्ट्री मालिक ने घर पहुंचकर शोर मचाया तो तीन युवक दीवार फांदकर भाग निकले। भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया और पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

फतेहउल्लापुर निवासी फरमान पुत्र मोहम्मद नाजिम की माधवपुरम में गत्ते की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार को फरमान बाहर गया था। जबकि दोपहर के समय फैक्ट्री मालिक की पत्नी फरजाना भी घर का ताला लगाकर पड़ोस में चली गई। इस बीच चार चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गये। चोरों ने कमरे में रखे टीवी को चलाकर आवाज तेज कर दी और अंदर से कुंडी लगा ली। चोर कमरे में रखी सेफ और अलमारी को खंगालने लगे। इस बीच बाहर से फरजाना पहुंची तो शोर सुनकर उसके होश उड़ गये और छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। अंदर से तीन युवक भाग निकले, जबकि ईदगाह कालोनी निवासी इरफान को पकड़ लिया। जिसके पास से सात सौ रुपये और सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस इरफान को थाने ले गई और पूछताछ की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



चोर की निशानदेही पर दुकानदार हिरासत में
नौचंदी पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने में ले गई। चोर ने बताया कि उसने चोरी के मोबाईल सूर्य प्लाजा में जुबैर को बेचे हैं। बाद में नौचंदी पुलिस चोर को लेकर सूर्य प्लाजा में पहंची। पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप में जुबैर निवासी गोलाकुआं को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि जुबैर की नाइस मोबाइल के नाम से शॉप है। पुलिस चोर और दुकानदार से पूछताछ करने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed