{"_id":"5d6a2c3d8ebc3e93df421d06","slug":"thief-caught-red-handed-while-stealing-mobile-from-pocket-of-student-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रहे छात्र की जेब से मोबाइल उड़ाकर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जा रहे छात्र की जेब से मोबाइल उड़ाकर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर धुनाई
Sat, 31 Aug 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ ने चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शनिवार को सदर बाजार थानाक्षेत्र में कोचिंग जा रहे एक छात्र की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भीड़ ने जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
मेरठ के बेगमपुल क्षेत्र निवासी छात्र शनिवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था। यहां टैंपो स्टेंड के पास पहुंचने पर एक चोर ने छात्र की जेब में रखे मोबाइल को लूटकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
इसी दौरान एक अन्य युवक ने वारदात को भांपते हुए चोर को रंगे हाथ दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और चोर की जमकर खबर ली।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बार भीड़ ने आरोप को पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि आरोपी लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वह छात्र की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।