फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thief caught red-handed while stealing mobile from pocket of student in Meerut

कोचिंग जा रहे छात्र की जेब से मोबाइल उड़ाकर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा, जमकर धुनाई

Sat, 31 Aug 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Thief caught red-handed while stealing mobile from pocket of student in Meerut
मौके पर मौजूद भीड़ ने चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार को सदर बाजार थानाक्षेत्र में कोचिंग जा रहे एक छात्र की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भीड़ ने जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी चोर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।

मेरठ के बेगमपुल क्षेत्र निवासी छात्र शनिवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था। यहां टैंपो स्टेंड के पास पहुंचने पर एक चोर ने छात्र की जेब में रखे मोबाइल को लूटकर भागने की कोशिश की।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक अन्य युवक ने वारदात को भांपते हुए चोर को रंगे हाथ दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और चोर की जमकर खबर ली। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बार भीड़ ने आरोप को पुलिस को सौंप दिया। बताया गया कि आरोपी लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का रहने वाला है। वह छात्र की जेब से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed