फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   These five robbers open 50 crime, read the full news in one click

इन पांच लुटेरों से खुला 50 वारदातों का राज, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

Wed, 07 Jun 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 07 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
These five robbers open 50 crime, read the full news in one click
पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग तीन जगहों से पांच शातिर लुटेरे और वाहन चोर को दबोचकर 50 से अधिक घटनाओं का खुलासा किया है। तीन लुटेरों से पर्स, मोबाइल और लूटा हुआ पैसा बरामद किया है। वहीं, शातिर वाहन चोरों से पुलिस ने पांच चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने मंगलवार दोपहर घंटाघर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। जिसमें पांचों आरोपियों को मीडिया से रूबरू कराया। एसपी सिटी ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिवसुंदर उर्फ शिवा निवासी निदोरी करछना इलाहाबाद को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में 21 लूट की घटना कबूली है। रविवार को वेस्टर्न कचहरी रोड पर मोहनसिंह की कंफैक्शनरी में आरोपी अक्षय और विनय उर्फ विकास के संग शिवा भी मौजूद था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद शिवा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट पुलिस ने शातिर लुटेरे राशिद और अरशद निवासी ढवाईनगर नौचंदी पकड़े हैं। आरोपियों ने बताया कि वह पर्स, मोबाइल लूट की आठ घटना कर चुके हैं। सदर पुलिस ने शातिर वाहन चोर राहुल उर्फ चक्की निवासी दाल मंडी सदर व रोहित निवासी सोफीपुर पल्लवपुरम दबोचे है। उनसे चार बाइक व एक स्कूटी बरामद हुई। उन्होंने 22 वाहन चोरी करना कबूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनसुलझी घटनाएं खोली

These five robbers open 50 crime, read the full news in one click
आरोपी गिरफ्तार

शहर में मोबाइल, पर्स, चेन स्नैचिंग की अनसुलझी सभी वारदात शातिर अक्षय, विनय और शिवा पर पुलिस ने खोल दी। पुलिस का दावा है कि इन लुटेरों का बड़ा गैंग है, जिसमें करीब आठ से दस लोग शामिल हैं। अक्षय व उसके भाई विनय को मंगलवार जेल भेज दिया था। शिवा की गिरफ्तारी मंगलवार को बताई और बुधवार जेल जाएगा। उनका एक और साथी मनोज राणा भी गिरफ्तार कर लिया। जिससे पुलिस अभी पूछताछ करने में जुटी है।

आरोपी को पहचाना
लुटेरों के गैंग पकड़ा गया, इसका पता लगने पर दो दिन से लूट की शिकार महिलाएं और पुरुषों का भी थाने में जमावड़ा लगा है। तीन महिलाओं ने लुटेरों को पहचाना, लेकिन कई महिलाओं ने उनको पहचान से इंकार किया। पुलिस खाली पर्स और खराब मोबाइल को दिखाकर आरोपियों की पहचान करा रही है। पुलिस का दावा है कि गंगानगर, शास्त्रीनगर और सिविल लाइन की तीन महिलाओं ने खुद थाने आकर आरोपी शिवा की पहचान की है। 

ये वारदातें कबूलीं
एसपी सिटी ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दौराला में पर्स, नौ अप्रैल को गंगानगर में मोबाइल, 14 अप्रैल को गंगानगर आई ब्लाक में पर्स, 17 अप्रैल को गंगाधाम के पास पर्स, 18 अप्रैल को गंगानगर में पर्स, 23 अप्रैल को गंगानगर कसेरू बक्सर में पर्स, दो मई को गंगानगर में मोबाइल, तीन मई को मवाना बस अड्डे के पास पर्स, चार मई को साकेत में पर्स और मोबाइल, छह मई को संजयनगर सिविल लाइन में पर्स और मोबाइल छीना। आठ मई को बेगमपुल के पास पर्स और मोबाइल, नौ मई को पीएल शर्मा रोड पर मोबाइल और पर्स, दस मई को जेलचुंगी पर पर्स, 15 मई को गढ़ रोड पर मोबाइल, 19 मई को आनंद हॉस्पिटल के पास मोबाइल और एक जून को इमली चौराहे से मोबाइल और पर्स छीनना आरोपियों ने कबूल किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed