फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   these 10 big things related to underworld don Munna Bajrangi, wanted to be big gangsters like movies

अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें, फिल्मों की तरह बनना चाहता था बड़ा गैंगस्टर

Tue, 10 Jul 2018 10:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 10 Jul 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
these 10 big things related to underworld don Munna Bajrangi, wanted to be big gangsters like movies
मुन्ना बजरंगी

अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी सिर्फ पांचवीं पास था और वह फिल्मों की तरह एक बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था। जानिए मुन्ना से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें...

विज्ञापन

these 10 big things related to underworld don Munna Bajrangi, wanted to be big gangsters like movies
अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी

1. अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी अब तक 100 से ज्यादा मर्डर कर चुका था।
2. मुन्ना बजरंगी ने 17 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में कदम रखा था।
3. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के कहने पर मुन्ना बजरंगी ने भाजपा विधायक कृष्णानंद राय को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया था।
4. मुन्ना बजरंगी सिर्फ पांचवीं पास था और वह फिल्मों की तरह एक बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था।
5. मुन्ना ने अस्सी के दशक में पहली हत्या की थी। 
6. ठेकेदारी और दबंगई ने बढ़ाए थे दुश्मन।
7. यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार मुन्ना बजरंगी की तलाश कर रही थी। उसका यूपी और बिहार में रह पाना मुश्किल हो गया था। दिल्ली भी उसके लिए सुरक्षित नहीं था। इसलिए मुन्ना भागकर मुंबई चला गया था। उसने एक लंबा अरसा वहीं गुजारा।
8. भाजपा विधायक की हत्या के अलावा कई मामलों में उत्तर प्रदेश पुलिस, एसटीएफ और सीबीआई को मुन्ना बजरंगी की तलाश थी। इसलिए उस पर सात लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
9. मुन्ना ने लोकसभा चुनाव में गाजीपुर लोकसभा सीट पर अपना एक डमी उम्मीदवार खड़ा करने की कोशिश की। मुन्ना बजरंगी एक महिला को गाजीपुर से भाजपा का टिकट दिलवाने की कोशिश कर रहा था। जिसके चलते उसके मुख्तार अंसारी के साथ संबंध भी खराब हो रहे थे। यही वजह थी कि मुख्तार उसके लोगों की मदद भी नहीं कर रहे थे। बीजेपी से निराश होने के बाद मुन्ना बजरंगी ने कांग्रेस का दामन थामा था।
10. 29 अक्टूबर 2009 को दिल्ली पुलिस ने मुन्ना को मुंबई के मलाड इलाके में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed