{"_id":"65396de7256d395c310a84d7","slug":"there-will-be-power-crisis-in-the-metropolis-for-four-days-from-today-na-news-c-30-1-sah1001-11985-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महानगर में आज से चार दिन रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महानगर में आज से चार दिन रहेगा बिजली संकट
Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी कार्य के चलते पुल खुमरान व जैनबाग उपकेंद्र बृहस्पतिवार यानी आज से चार और छह घंटे बंद रहेंगे। ऐसे में महानगर के 20 से अधिक काॅलोनी और बाजारों में बिजली संकट रहेगा। बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि इन दिनों स्मार्ट सिटी कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से 27 व 28 अक्तूबर को सुबह छह बजे से 10 बजे तक पुल खुमरान उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र बड़तला, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीरकोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफरनवाज, सर्राफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद और कायस्था में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह 26, 27, 28 और 29 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक जैनबाग उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र खाताखेड़ी, रामजीवन काॅलोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्नालाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज और चिलकाना रोड आदि की बिजली आपूर्ति नहीं होगी।