{"_id":"5dbf40868ebc3e93a230ed9d","slug":"there-will-be-no-shortage-of-funds-for-the-development-of-village-rajendra-pratap-singh-meerut-news-mrt451766848","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास को नहीं होगी धन की कमी : राजेंद्र प्रसाद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास को नहीं होगी धन की कमी : राजेंद्र प्रसाद सिंह
विज्ञापन
गांवों के विकास को नहीं होगी धन की कमी: राजेंद्र प्रताप सिंह
मेरठ। प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विभाग मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में ग्रामों और ग्रामीणों का सर्वांगीण विकास कराना है। गांवों के विकास को धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गरीबी उन्मूलन सरकार का लक्ष्य है। जिन ग्रामों में पेयजल की समस्या है, वहां पाइप पेयजल योजनाएं बनायी जाएं।
उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनएलआरएम) के तहत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह बनाने, उनके खाते खुलवाने व धनराशि अंतरित करने के निर्देश दिए। समूहों को प्लास्टिक मुक्त अभियान, ओडीओपी आदि महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने, जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए डिस्पले प्वाइंट बनाने को कहा। मंत्री ने बैठक में ही आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ को फोन पर निर्देश दिया कि मेरठ में उपायुक्त एनएलआरएम की तैनाती की जाए। स्टाफ की कमी दूर की जाए। प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मनरेगा पार्क बनाया जाएगा। पीडी डीआरडीए भानू प्रताप सिंह और जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
भाजपाइयों ने किया स्वागत
ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेता आलोक सिसौदिया, आशीष अग्रवाल, राहुल शर्मा, सौरभ गौर, अक्षित त्यागी आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों ने मंत्री से ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए उन्हें सुझाव भी दिए।