{"_id":"60f5e2bbee36ec28040d7a37","slug":"there-was-a-ruckus-over-illegal-recovery-in-goat-market-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बकरा पैंठ में अवैध वसूली पर जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, दो युवकों को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बकरा पैंठ में अवैध वसूली पर जमकर हंगामा, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, दो युवकों को लिया हिरासत में
Tue, 20 Jul 2021 02:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:08 AM IST
सार
यहां बकरा बैंठ में अवैध वसूली को लेकर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में बकरा पैंठ में अवैध वसूली को लेकर सोमवार रात हंगामा हो गया। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी पहुंच गए। एसपी सिटी ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर ईद के चलते बकरा पैंठ लगी थी। सोमवार शाम पैंठ में खासी भीड़ रही और देर रात तक लोग बकरे खरीदते नजर आए। इसी दौरान रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ लोगों ने बकरा खरीद में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ युवकों ने धक्का-मुक्की करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, इसके बाद पहले लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस और इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से मामले की जानकारी ली और दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। एसपी सिटी ने लोगों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन