फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a dispute between the two brothers in the past.

पूर्व में कई बार हुआ था दोनों भाइयों में विवाद

Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the two brothers in the past.
नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : BIJNOR
पूर्व में कई बार हुआ था दोनों भाइयों में विवाद
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। मोहल्ला लुहारी सराय में अलाउद्दीन की हत्या को लेकर एक और वजह बताई जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जफर के मन में यह टीस भी रहती थी कि उसके पिता बड़े भाई अलाउद्दीन को ज्यादा चाहते हैं। इसको लेकर भी वह अलाउद्दीन से खिन्न रहने लगा था।

मंगलवार रात जब लुहारी सराय में अलाउद्दीन की हत्या हुई, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पहले तो हर कोई इसी बात की चर्चा करता रहा कि आखिर जफर ने अलाउद्दीन की हत्या क्यों की। पुलिस भी जब मौके पर पहुंची, तो मकान में अलाउद्दीन का शव पड़ा था, जबकि आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने अलाउद्दीन के पिता सिराजुद्दीन से हत्या की वजह जानने का प्रयास किया। कई लोगों से बात करने के बाद पुलिस ने बताया कि अलाउद्दीन अपनी पत्नी को पीट रहा था। बीच बचाव में आए जफर के साथ भी अलाउद्दीन ने गाली गलौज की, जिसके बाद जफर ने चाकू से अलाउद्दीन के सीने पर कई वार कर दिए। उधर, मोहल्ले के लोगों का यह भी कहना है कि जफर और अलाउद्दीन ने बनती नहीं थी। पूर्व में भी जफर विवाद करता था और कहता था कि पिता उससे ज्यादा अलाउद्दीन को ही चाहते हैं। पुलिस मामले में हर बिन्दु पर जांच करने में लगी है। देर रात तक अलाउद्दीन के पिता सिराजुद्दीन नगीना थाने में मौजूद रहे और तहरीर दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed