फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a lot of power in the devotion of God: Gyanmati Mata

भगवान की भक्ति में बहुत शक्ति : ज्ञानमति माता

Sat, 08 Oct 2022 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of power in the devotion of God: Gyanmati Mata
भगवान की भक्ति में बहुत शक्ति : ज्ञानमति माता
विज्ञापन

हस्तिनापुर। जंबूद्वीप के स्वर्ण जयंती समारोह के पहले दिन शुक्रवार को विश्वशांति त्रिमूर्ति मंदिर के शिखरों पर कलशारोहण और झंडारोहण किया गया। इसका सौभाग्य जमनालाल लक्ष्मीदेवी एवं संघपति अनीता, अनिल जैन को मिला। कार्यक्रम आर्यिका चंदनामति माता और पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामी के निर्देशन में हुआ।
संस्थान के मंत्री विजय जैन ने बताया कि दोपहर में अखिल भारतीय महिला संगठन का अधिवेशन हुआ। सभा का शुभारंभ ब्रह्मचारिणी बहनों एवं महिला संगठन की महिलाओं मालती जैन, कामिनी जैन, कुमुदनी जैन, त्रिशला जैन, सुषमा जैन ने किया। इस दौरान गणिनी प्रमुख ज्ञानमति माता के चरणों में 89 श्रीफल समर्पित किए गए। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मनोरमा जैन ने माता को विनयांजलि समर्पित की। इंदौर से आई पुष्पा कासलीवाल को मुख्य अतिथि बनाया गया। संचालन बिजेन्द्र कुमार जैन एवं डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने किया।
विज्ञापन

ज्ञानमति माता ने कहा कि भगवान की भक्ति में बहुत शक्ति होती है। जो मनुष्य के प्रत्येक कार्य को संपन्न कराती है। तीर्थंकर महावीर विवि मुरादाबाद के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम में संजय पन्नालाल, प्रमोद कासलीवाल, विजय पाटोदी, सुजाता शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार जैन ने बताया कि 7 से 9 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु हस्तिनापुर पहुंचेंगे। इसके लिए प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, श्वेतांबर मंदिर व जंबूद्वीप की धर्मशाला में करीब 800 कमरों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

50 वर्षों बाद होगा चेताल्यो का अभिषेक
विजय जैन ने बताया कि जम्मूद्वीप की स्थापना को 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। सुमेरु पर्वत में 78 चेताल्य बने हैं, जिनका 50 वर्षों के बाद अभिषेक होगा। 78 परिवार के लोग इन 78 चेताल्यों पर अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed