फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a fire in the Sahuvala range forests in Bijnor and there is panic in the farmers

बिजनौर: साहूवाला रेंज के वनों में लगी आग का कहर जारी, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
There is a fire in the Sahuvala range forests in Bijnor and there is panic in the farmers
साहूवाला के जंगल में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में साहूवाला रेंज के वनों में आग का दूसरे दिन भी कहर जारी है। आग से अब तक हजारों बीघा वन संपदा नष्ट हो गई। वन्य जीवों का वनों में आग की पलटों को देख बुरा हाल है। जीवों ने बचाव को वनों से निकल कर खेतों की ओर रुख कर लिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चिंता सता रही है कि कहीं आग वनों से निकल उनके खेतों को चपेट में न ले लें। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उनकी ओर से मंगलवार शाम तक आग शांत कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


साहूवाला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग ने इनायतपुर चौकी से लेकर सहारावाला तक जंगल अपनी चपेट में ले रखा है। लगभग छह किलोमीटर परिधि में वन आग की चपेट में है। आग के कहर से जंगली जानवर भी आबादी की और रुख कर रहे हैं। राहगीरों गोपाल सिंह रामकुमार, कृपाल सिंह, महिपाल का कहना है कि सड़क पर इतनी तपन है कि वन क्षेत्र से गुजर रही सड़क से निकलना भी दूभर हो रहा है। वनों में चारों ओर धुआं ही धुआं है।
विज्ञापन

 
पशु चराने वालों पर शक
वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि आग के कारणों का पता तो नहीं चल पाया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि राहगीर या पशु चराने वाले की वजह से वन क्षेत्र में आग लग रही है। पशु चराने वाले ताजी घास उगाने के लिए वन क्षेत्र में सूखी घास में आग लगा देते हैं। राहगीर बीड़ी सिगरेट को जलती हुई फेंक देते हैं। तो उससे भी आग लग जाती है। क्योंकि इस समय वन क्षेत्र में पत्ता बहुत गिरा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी की ओर आ रहे हैं वन्य जीव
क्षेत्र के चेतराम सिंह, निहाल सिंह, सोमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नटूकुमार कहना है कि जंगली जानवर आग लगने के कारण वनों को छोड़ आबादी की तरफ भाग रहे हैं। वनों से सटे जंगलों में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा हैं। अगर विभाग ने जल्द आग पर काबू नहीं पाया तो आबादी में जंगली जानवरों के आतंक के कारण जीना मुश्किल हो जाएगा। क्षेत्र में वैसे भी आए दिन गुलदार का आतंक बना रहता है। गुलदार ने अब तक दर्जनों पशुओं को निवाला बना लिया। लेकिन शिकायत करने के बाद भी वन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed