फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   there are 40 hiv patients every month

विश्व एड्स दिवस विशेष : हर माह मिल रहे एचआईवी के 40 मरीज

Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
there are 40 hiv patients every month
विश्व एड्स दिवस आज : हर माह मिल रहे एचआईवी के 40 मरीज
विज्ञापन

अरीश रिज़वी
मेरठ। लापरवाही और जागरूकता का अभाव, नतीजा ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी)। मेडिकल कॉलेज के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर की इस साल एक जनवरी से 31 अक्तूबर 2019 तक की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हर माह एचआईवी के 40 नए मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इस दौरान 400 नए मरीज आए हैं। एड्स का सबसे बड़ा कारण असुरिक्षत यौन संबंध हैं। करीब 90 फीसदी मरीजों में यही वजह मिली है। लगभग पांच फीसदी को संक्रमित रक्त चढ़ने से और 5 फीसदी ऐसे रहे हैं, जिन्हें पैदाइश से ही यह बीमारी मिली है।
एड्स एक ऐसी महामारी है जो पूरे विश्व में फैल चुकी है। इस बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए 1988 के बाद से एक दिसंबर को हर साल पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। पहले साल महज तीन मरीज आए थे, लेकिन जैसे-जैसे लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लोग एचआईवी टेस्ट करा रहे हैं, वैसे-वैसे तादाद बढ़ती जा रही है। यहां करीब 10 हजार लोग एचआईवी का इलाज कराने आ चुके हैं। यहां अब एचआईवी पीड़ित चार हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डिफीसिएंसी वायरस) की एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डेफीसिएंसी सिंड्रोम) को अंतिम स्टेज माना जाता है। स्वस्थ शरीर में 800-1200 सीडी फॉर (शक्तिवर्धक कण) होते हैं, एचआईवी इन कणों को नष्ट करने लगता है, 350 सीडी फॉर होने पर कई बीमारी जकड़ लेती हैं। इलाज से मर्ज ठीक नहीं होता, यह स्टेज एड्स रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही से बढ़ रहे मामले
एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) एचआईवी के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकती है। जिससे वायरस की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में घबराना नहीं चाहिए, इलाज कराना चाहिए। लोगों के लापरवाही बरतने से एचआईवी के मरीज बढ़ रहे हैं।
- डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य, प्राचार्य-विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज
एचआईवी के कारण
- एक से अधिक लोगों के साथ असुरक्षित यौन संबंध से
- एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने से
- संक्रमित सुईं एवं सिरिंज के इस्तेमाल से
- एचआईवी संक्रमित गर्भवती मां से उसके होने वाले बच्चे को
बरतें सावधानी
- शादी से पहले युवक-युवती एचआईवी जांच कराएं
- असुरक्षित यौन संबंध और संक्रमित रक्त सुईं से बचें
- सामान्य व्यक्ति भी बच्चों की जांच कराएं
- पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं
- धूम्रपान, मदपान, नशीली दवाओं का सेवन न करें
- व्यायाम करें, शारीरिक स्वच्छता पर ध्यान दें
एचआईवी के लक्षण
- वजन कम होना और किसी भी बीमारी में दवा का असर न होना
- गले-मुंह में लगातार छाले रहना और उल्टी व दस्त की समस्या
- खुजली, हरपीज और गुप्त रोग होना
मेडिकल में एचआईवी की जांच निशुल्क कराएं
- स्वैच्छिक जांच एवं परामर्श केंद्र (ओपीडी-18)
- माता-पिता एवं नवजात शिशु सुरक्षा केंद्र (ओपीडी-13)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed