फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There a fire in the car near the sports complex at meerut

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आग का गोला बनी कार, बाल- बाल बचा ड्राइवर

Mon, 04 Jun 2018 08:54 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 04 Jun 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
There a fire in the car near the sports complex at meerut
कार में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिल्ली रोड पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक कार में आग लग गई। कार सवार बाल-बाल बचे। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। में एक कार में आग लग गई। कार सवार बाल-बाल बचे। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


देवलोक कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे अपने भाई राजकुमार की कार लेकर किसी काम से आरटीओ जा रहे थे। कुछ दूर चलने पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स में कार से धुआं उठने लगा। उन्होंने कार रोकी और बोनट खोलकर इंजन चेक किया। बाद में जैसे ही कार की डिग्गी खोली तो अचानक कार में आग लग गई। पास में ही एक कंपनी के कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह जल चुकी थी। नवीन कुमार ने टीपी नगर थाने में घटना की लिखित सूचना दी है। जिसमें बताया कि कार में उनके रजिस्ट्रेशन, बीमा और परिजनों के बैंक खातों संबंधी चेक बुक थी, जो जल गईं। आग के कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कार के इंजन में लगी आग
भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव निवासी फजल मोहम्मद सोमवार को गांव के बाहर अपनी कार में पेट्रोल डलवा रहे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही वे चले तो इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर पंप पर काम कर रहे सेल्समैन ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार का इंजन पूरी तहरी जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed