फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Then Sulaga Saharanpur: on the fragmentation of Ambedkar's statue, police force deployed

फिर सुलगा सहारनपुर : अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, पुलिसफोर्स तैनात

Sun, 21 May 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
Then Sulaga Saharanpur: on the fragmentation of Ambedkar's statue, police force deployed
अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर बवाल

सहारनपुर में शब्बीरपुर बवाल की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से सहारनपुर सुलग उठा है। आज यानी रविवार को भी शहर में तनाव बना हुआ है और मौके पर भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात है। बीते शुक्रवार की रात को कुछ शरारती तत्वों ने मिर्जापुर गांव में लगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद शनिवार को भी दिनभर शहर में तनाव की स्थिति बनी रही और पुलिस अफसरों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। वहीं प्रशासन ने शनिवार को दिन निकलते ही नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित करते हुए हालात संभाले। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कार सवार चार युवकों ने मिर्जापुर गांव के रविदास मंदिर प्रांगण में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। जैसे ही यह खबर दलितों को मिली तो वे मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर आनन फानन में एडीएम प्रशासन सतीश कुमार दुबे, एडीएम वित्त दिनेश चंद, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसडीएम रामपुर मनोज कुमार और सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह ने मौके पर पहुंच बिगड़ी स्थिति को बामुश्किल संभाला।

विज्ञापन

Then Sulaga Saharanpur: on the fragmentation of Ambedkar's statue, police force deployed
सहारनपुर के शब्बीरपुर में पुलिसफोर्स तैनात

इसके बाद अफसरों ने दलित पक्ष की उग्र भीड़ को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुबह होते ही प्रशासन ने आनन फानन में हरिद्वार से दूसरी प्रतिमा मंगवाकर जब निर्माण कराना शुरू किया तो दलित महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध शुरू कर किया। मौके पर मौजूद बसपा नेताओं राजपाल, डा. सुभाष, महेंद्र प्रधान आदि ने भड़की दलित महिलाओं की भीड़ को शांत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रतिमा के चारों ओर लोहे की जाली एवं गेट लगवाने का आश्वासन देकर प्रतिमा को स्थापित करवा दिया। 

इस दौरान रामपुर मनिहारन तहसीलदार रमेश चंद, थानाध्यक्ष नानौता यशपाल सिंह, इंस्पेक्टर छोटे सिंह, एलआई यू टीम सहित कई थानों की फोर्स एवं भारी मात्रा में रैपिड एक्शन फोर्स मौजूद रही। घटना के बाद से पुलिस ने रात में ही ठाकुर समाज के तीन युवकों को गांव से हिरासत में लिया। एसओ बड़गांव मुनेंद्र सिंह ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed