{"_id":"610d8fca8ebc3eb59203996e","slug":"theft-of-lakhs-and-jewellery-in-modipuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 मिनट में चोरों ने घर को खंगाला, लाखों की चोरी को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 मिनट में चोरों ने घर को खंगाला, लाखों की चोरी को दिया अंजाम
Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीपुरम
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीपुरम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:08 AM IST
सार
घर का ताला टूटा देख मकान मालिक को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोशनपुर डौरली में शुक्रवार दोपहर चोरों ने 45 मिनट में एक घर से सोने चांदी के जेवरात सहित लाखों की नकदी चोरी कर ली। घर का ताला टूटा देख मकान मालिक को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
रोशनपुर डौरली निवासी सुदेश चंद शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। शुक्रवार को अंसल टाउन में रहने वाला उसका छोटा बेटा सचिन शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने गया था। इस दौरान उसके दो छोटे बच्चे घर पर अकेले थे। सचिन ने अपने पिता सुदेश को बच्चों के अकेले होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिस पर सुदेश अपनी पत्नी के साथ घर का ताला लगातार चार बजे अंसल टाउन चला गया। पीड़ित ने बताया कि 4.45 पर जब वह घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था जिस पर उसे शक हुआ। पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर उधर पड़ा था जिस पर पीड़ित परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोरों ने 45 मिनट में घर के अंदर रखी अलमारी से एक लाख की नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी कर ली। पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।