{"_id":"69725cc8bddee67fc30f864d","slug":"theft-in-two-houses-in-phoolbagh-colony-commotion-meerut-news-c-72-1-mct1010-147664-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फूलबाग काॅलोनी में दो घरों में चोरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फूलबाग काॅलोनी में दो घरों में चोरी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पीड़ित पर ही चोरी कराने का शक जाहिर किया तो भड़के पार्षद
- नौचंदी थाने में तहरीर देकर पीड़ित पक्ष ने रखी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी गली नंबर सात में बुधवार देर रात चोरों ने दो मकानों से लाखों की नगदी-जेवर चोरी कर ली। आरोप है कि पुलिस ने एक पीड़ित पर ही चोरी करने का आरोप लगा दिया जिसे लेकर पार्षद और लोगों ने हंगामा किया।
बाद में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
फूलबाग कॉलोनी गली नंबर सात निवासी हेमंत ने बताया कि रात को वह परिवार के साथ सो गए थे। छत के रास्ते बदमाश आए और उनके घर से दो जोड़ी कानो के टाॅप्स बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने दो लाख रुपये का नुकसान बताया। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्राध्यापक अशोक शर्मा के घर का कुंडा तोड़कर तीन जोड़ी सोने की कानों की बालियां, चांदी का बीस ग्राम का सिक्का, दो हजार रुपये चोरी कर लिए।
बदमाश एप्पल का मोबाइल फेंककर चले गए, जो पुलिस ने बरामद कर लिया। सूचना पर नौचंदी पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जांच की। पूर्व पार्षद मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने हेमंत गर्ग पर खुद चोरी करने का आरोप लगा दिया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मनोज वर्मा ने कहा कि एक तरफ तो पुलिस गश्त नहीं कर रही। दूसरी तरफ बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ एक युवक
सीओ सिविल लाइन ने बताया कि घर के पास लगे एक सीसीटीवी में एक युवक कैद हुआ था, जो संदिग्ध स्थिति में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने वह सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। संवाद