फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: theft in sub inspector house in ganganagar

वारदात: मतदान करने गया था उप निरीक्षक का परिवार, घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात उड़ा ले गए चोर

Fri, 11 Feb 2022 12:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

मेरठ में चोरों ने उप निरीक्षक के घर धावा बोल दिया। चोर घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान उड़ा ले गए। घटना के दौरान परिवार के लोग मतदान के लिए बूथ पर गया था। 

विज्ञापन
Meerut News: theft in sub inspector house in ganganagar
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के गंगानगर क्षेत्र में चोरों ने उप निरीक्षक के घर में ताले तोड़कर नकदी, जेवरात सहित लाखों की चोरी कर ली। घटना के समय परिवार मतदान के लिए बूथ पर गया हुआ था। इसके अलावा इसी क्षेत्र में गंगाग्रीन सिटी कॉलोनी में लेखपाल के घर करीब 50 हजार का सामान चोरी कर लिया गया। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गंगानगर में एल-ब्लॉक निवासी अंकित कुमार यूपी पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। फिलहाल उनकी तैनाती अलीगढ़ में है। गंगानगर स्थित घर में उनके छोटे भाई रोबिन और मां कमलेश के साथ रहते हैं। गुरुवार दोपहर दोनों मतदान के लिए गंगानगर स्थित द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गए थे। मतदान के बाद दोनों सर्वोदय कॉलोनी निवासी एक रिश्तेदार से मिलने के लिए चले गए। शाम सात बजे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। बताया कि चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद अलमारी और घर के सभी कमरे खंगाल लिए। चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद गंगानगर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन


वहीं, गंगाग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी राकेश गौड़ के घर को चोरों ने खंगाल दिया। राकेश गौड़ सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को वह चुनाव में ड्यूटी दे रहे थे। शाम के समय उनका बेटा अरुण गौड़ अपनी पत्नी के साथ किसी शादी समारोह में गया था। घर से निकलने के आधा घंटे बाद ही पहली मंजिल पर रह रहे किरायेदार ने चोरी की सूचना दी। घटना की जानकारी के बाद रात के समय पुलिस ने घरों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: पढ़िए पश्चिमी यूपी में कहां कितने फीसदी हुआ मतदान, सपा ने कैराना में लगाया ये आरोप

न्यू इस्लामनगर में मकान में चोरी
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के न्यू इस्लामनगर निवासी शहजाद के घर बुधवार रात चोर छत के रास्ते घुसे और इसके बाद मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। शहजाद रात में पानी पीने के लिए उठे थे तो घर का काफी सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को मारा थप्पड़, सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed