फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theft in ganganagar in professor house

शोभित विवि के प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी

Sat, 25 Dec 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
theft in ganganagar in professor house
शोभित विवि के प्रोफेसर के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर ए-ब्लाक में शुक्रवार शाम बदमाशों ने शोभित विवि के प्रबंधन विभाग में प्रोफेसर अंशु चौधरी और उनके पति अभिषेक चौधरी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर यहां से जेवरात और नगदी समेत छह लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस पड़ोसियों के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
ए-238 गंगानगर निवासी अभिषेक चौधरी और अंशु चौधरी शुक्रवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान घर पर ताला लगा था। रात साढ़े आठ बजे दोनों घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। अंदर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। अभिषेक चौधरी ने बताया कि चोरों ने गेट और अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। इसमें एक लाख की नकदी, सोने की अंगूठी, कंगन, हार सहित अन्य जेवरात शामिल हैं।
विज्ञापन

चोरों ने अंदर पहुंचने के लिए मुख्य द्वार के अलावा कमरों के तीन दरवाजों के ताले तोड़े। इसके बाद अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की गई। फिलहाल घर में काम करने वाली नौकरानी और रसोइया पर शक है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed