{"_id":"5956209f4f1c1b844a8b46c8","slug":"the-youth-raped-the-girls-hands-and-feet-rapped-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने किशोरी के हाथ-पैर बांधकर, तीन दिन तक की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने किशोरी के हाथ-पैर बांधकर, तीन दिन तक की दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Fri, 30 Jun 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म
ईद की बधाई देने जा रही किशोरी का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने कहा नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया और हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद करके इज्जत लूट ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया 26 जून को ईद की बधाई देने के लिए अपने घर से पड़ोस में सहेलियों के पास जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक खड़े मिले। आरोपी रुमाल से नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में उसको कार में डालकर लोनी और दिल्ली लेकर गए। वहां एक कमरे में बंद करके रखा। आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर बांधकर तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ खिलाया। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी बृहस्पतिवार को पुराने कस्बे में चलती कार से फेंककर चले गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर पर लेकर गए। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा प्रथम दृष्टता मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/