फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman, who did not receive justice, warned, police violations in the police administration

इंसाफ न मिलने पर पीड़ित महिला ने दी चेतावनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat, 17 Jun 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 17 Jun 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
The woman, who did not receive justice, warned, police violations in the police administration
पीड़ित महिला

पति की हत्या के मामले में इंसाफ न मिलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह बच्चों के साथ एसएसपी या फिर एडीजी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगी।

विज्ञापन



प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में डेढ़ माह बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं मृतक की पत्नी को धमकी मिल रही है। महिला का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपी पकड़े नहीं गए तो वह बच्चों के साथ एसएसपी या फिर एडीजी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगी। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी सुबोध शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा मोदीपुरम की आंनद निकेतन कॉलोनी में पत्नी ज्योति, बेटा प्रभव व बेटी आराध्या के साथ किराए पर रहते थे। 29 अप्रैल की रात में वह दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से नारायण फार्म हाउस गए था। वहां से लौटते वक्त कार सवार बदमाशों ने गोली मराकर उनकी हत्या कर दी। भाई सुभाष शर्मा ने सुधीर शर्मा निवासी खतौली, राजबीर उर्फ टीटू, दीपक बंसल निवासी खतौली, धर्मेंद्र निवासी मुजफ्फरनगर और एक ड्रग इंस्पेक्टर राजेश यादव को नामजद किया था। मृतक की पत्नी ज्योति का कहना है कि नामजद आरोपी धमकी देकर मुकदमा वापस करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी भी नहीं मिली

The woman, who did not receive justice, warned, police violations in the police administration
पीड़ित परिवार

सुबोध शर्मा की मौत के बाद उनकी स्कूटी मौके पर ही खड़ी थी, जो वहां से चोरी हो गई। ज्योति का कहना है कि पुलिस ने कहा था कि स्कूटी थाने पर है और अब कह रही है कि पता नहीं। लैपटॉप और मोबाइल भी पुलिस के पास है। कई बार लेने भी गई, लेकिन अभी तक नहीं दिए।

सीओ दौराला बीएसवीर कुमार का कहना है कि घटना के दौरान स्कूटी में चाबी लगी हुई थी, कोई उसे वहां से ले गया। लैपटॉप, मोबाइल पुलिस के पास है। सुबोध की तीसरी पत्नी भी थी। जिसको नामजद किया गया है, उनकी भी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed