फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman was being aborted, team raid on exact timings

युवती का कराया जा रहा था गर्भपात, टीम ने सटीक समय पर मारा छापा

Thu, 29 Jun 2017 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Thu, 29 Jun 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
The woman was being aborted, team raid on exact timings
क्लीनिक में जांच करते अधिकारी

यहां क्लीनिक पर युवती का गर्भपात कराया जा रहा था। सटीक सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा, तो आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन



शामली के कैराना में गोशाला रोड पर क्लीनिक पर युवती का गर्भपात कराया जा रहा था। सटीक सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा, तो आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया। इस मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।   
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ कैराना में गऊशाला के पास स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। टीम के आने की भनक लगते ही झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अविवाहित युवती मिली, जबकि भ्रूण भी बराबर की मेज पर रखा मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती की मां के बयान दर्ज किए। दुकान के भीतर से दवाईयां तथा अन्य सामान भी मिला है। आगे पढ़िए इसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी वाले के प्रेम प्रसंग में फंस गई थी युवती

The woman was being aborted, team raid on exact timings
बरामद हुआ सामान

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि क्लीनिक अभी एक माह पूर्व ही शुरू हुआ था, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि यहां पर यह काम होता था। एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार ने कहा कि क्लीनिक को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। क्लीनिक से मिली दवाईयों के संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी गई है, वह भी अपने हिसाब से जांच कर कार्रवाई कराएंगे।

स्वास्थ्य विभाग को युवती की मां ने बताया कि फेरी लगाने वाला युवक उनके गांव में कपड़ा बेचने आता था। इसी दौरान युवती को उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे अनैतिक संबंध बना लिए। छह माह होने के बाद जब युवती को परेशानी हुई, तो गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद वह कैराना में उक्त क्लीनिक पर गर्भपात कराने आई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed