फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman shot into a neighbor house, accused absconding

पड़ोसी के घर में घुसकर महिला को गोली मारी, आरोपी फरार

Sat, 23 Sep 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Sat, 23 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
The woman shot into a neighbor house, accused absconding
घर में घुसकर महिला को गोली मारी

बिजनौर में ईदगाह कॉलोनी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेरठ रेफर किया गया है। क्षेत्र के गांव जंदरपुर गजरौला निवासी फुरकान ईदगाह कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा है। उसने गांव के ही इमरान को भी वहीं किराए पर मकान दिला दिया। एक जगह रहने पर दोनों के परिवार के बीच विवाद होने लगा। फुरकान और इमरान की पत्नी में आए दिन नोकझोंक होने लगी। इसके चलते फुरकान ने आठ दिन पहले मकान खाली कर दिया। शनिवार सुबह फुरकान इमरान के घर आया और उसकी पत्नी रुखसार को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज हो गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed