फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman in the burqa kicked up Gangajal, tension

बुर्के वाली ने लात मारकर गिराया गंगाजल, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 17 Jul 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
The woman in the burqa kicked up Gangajal, tension
पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया

कांवड़ शिविर के बाहर टंगा हुआ गंगाजल रविवार को बुर्के में आई एक महिला ने लात मारकर गिरा दिया। उस महिला की करतूत के बाद सूचना फैलते ही तनाव होने लगा। हालांकि शिविर में भोलों की सेवा में जुटे एक व्यक्ति ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह गंगाजल की व्यवस्था कराकर भोलों को शांत किया। इसके बाद उन्हें आगे के लिए रवाना किया। उधर, पुलिस उस महिला की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


हरिद्वार से जल लेकर आगे बढ़ रहे कांवड़ियों के लिए सहारनपुर में जगह-जगह सेवा शिविर लगाया गया है। रविवार को देहरादून चौक पर कांवड़ शिविर में अंबाला के भोले आकर रुके। सुबह करीब 11 बजे अंबाला निवासी लाडी भोला, अभिषेक भोला, बंटी भोला और अजय भोला अपने बाहर टंगे कांवड़ को ठीक कर चलने की तैयारी में ही थे, तभी पीछे से बुर्के में आई महिला ने पैर मारकर उसके जल के बर्तन को नीचे गिरा दिया। इससे उसका पूरा गंगाजल नीचे गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला वहां से ओझल हो गई। गंगाजल गिरने और दूसरे समुदाय की महिला की करतूत से वहां लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच शिविर में सेवा कर रहे एक व्यक्ति ने चंद कदमों की दूरी पर स्थित थाने में जाकर इसकी खबर दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। पुलिस ने तत्काल गंगाजल की व्यवस्था कर पूरे माहौल को शांत करा दिया। इसके बाद उन्होंने भोलों को आगे के लिए रवाना भी कर दिया। इसके बाद पुलिस उस महिला की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। हालांकि अब तक उस महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन

डॉ. पीएस राजपूत से सजगता से टला बवाल

The woman in the burqa kicked up Gangajal, tension
बुर्के वाली ने लात मारकर गिराया गंगाजल

बुर्के में आई दूसरे समुदाय की महिला की करतूत के बाद देहरादून चौक पर लोग एकत्र होने शुरू हो गए थे। माहौल के तनाव और संवेदनशीलता को देखते हुए शिविर में सेवा कर रहे डा.पीएस राजपूत ने तत्काल इसकी सूचना थाने में जाकर दे दी। इसके बाद पुलिस ने समय से मौके पर पहुंची और मामले को बढ़ने से पहले ही शांत कर दिया।

पुलिस की तैयारी भी सराहनीय
पिछले कई वर्षों से कांवड़ के दौरान पुलिस थानों में गंगाजल रख रही है। इस बार भी सभी थानों में कांवड़ियों के लिए गंगाजल की व्यवस्था थी। यही कारण है कि पुलिस ने तत्काल गंगाजल की व्यवस्था कर दी और कांवड़ियों का गुस्सा शांत करा दिया। 

आखिर कौन थी खुराफाती महिला
बुर्का पहन कर आई महिला को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह महिला दूसरे समुदाय की थी और आसपास के क्षेत्र की है। उधर, पुलिस यह भी मान रही है कि संभव है कि उस महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होगी। हालांकि उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि देहरादून चौक पर भोले के गंगाजल की खबर मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंगाजल उपलब्ध करा दिया और उन्हें आगे रवाना कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed