फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the woman deadbody hanging the seling fan after dispute by husband

पति से विवाद के बाद पंखे से लटका मिला पत्नी का शव

Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
the woman deadbody hanging the seling fan after dispute by husband
पति से विवाद के बाद पंखे से लटका मिला पत्नी का शव
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में एक महिला का पति से विवाद के कुछ देर बाद शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने गेट तोड़कर शव नीचें उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

मेहरमती गणेशपुर गांव में एक युवक की शादी तीन साल पहले बड़ौत निवासी (27)आशा से हुई थी। उसकी दो वर्षीय बच्ची है। परिजनों के अनुसार पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। रविवार शाम दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज आशा कमरे में चली गई। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने उसे तोड़ दिया। अंदर देखा तो आशा का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आशा के परिजन घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंच गए और पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने आशा के शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही। इस मामले में दहेज हत्या की तहरीर सरधना थाने में दी गई। वहीं एसओ उपेंद्र कुमार के मुताबिक परिजनेां द्वारा तहरीर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed