फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The whole of india went behind a Tringa

एक तिरंगे के पीछे ये सारा हिंदुस्तान चले...

Wed, 18 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
The whole of india went behind a Tringa
एक तिरंगे के पीछे ये सारा हिंदुस्तान चले...
विज्ञापन

मेरठ। ‘जान हथेली पर रख कर हम अपना सीना तान चले... एक तिरंगे के पीछे ये सारा हिंदुस्तान चले। हिम्मत है जो तो रोक ले धरती से हम डरते नहीं... अपना लहू कहता है यह हम वीर हैं मरते नहीं।’ ‘मां तुझे सलाम’ फिल्म के इस गीत से एसडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की अलख जगा दी। मौका था राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम का, जिसमें छात्र-छात्रों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया।
खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अग्निपथ फिल्म के गाने देवा श्री गणेशा गाने पर प्रस्तुति दी। ‘धरती अंबर सितारे, उसकी नजरे उतारे... डर भी उससे डरा रे, जिसकी रखवारिया रे करता साया तेरा है। देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा।’ गुरु नानक इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा की छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने संजू फिल्म के गाने ‘कर हर मैदान फतह’ पर अभिनय किया। इसके अलावा आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण पर दुष्ट महिषासुर वध की प्रस्तुति दी, जिसमें मां दुर्गा महिषासुर का वध कर अपने भक्तों पर हो रहे अत्याचारों को समाप्त करती हैं। एसडी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने केसरी फिल्म के गाने ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके में खिल जावां, इतनी सी है दिल की आरजू।’ पर प्रस्तुति दी और पूरे माहौल को देशभक्ति से सरोबार कर दिया।
विज्ञापन

‘हमें आज भी अभिमान है... चांद की कक्षाओं में घूम रहा प्रज्ञान है’
एनसीसी कैडेट्स अर्पण ने चंद्रयान-2 पर अपनी कविता सुनाई। इसके बोल थे-‘महज कुछ दूरी थी बाकी रचने वाला इतिहास था, शायद ईश्वर की इच्छा थी ऐसी विफल हुआ प्रयास था। विफल हुआ तो क्या हुआ, हमें आज भी अभिमान है, चांद की कक्षाओं में घूम रहा प्रज्ञान है। भारत का इतिहास रहा है, ज्ञानी हम विज्ञान के। शून्य भी खोजा है हमने, विज्ञान भरा अथर्ववेद में। भारत सब देशों का ज्येष्ठ है, गर्व से कहो भारत सब देशों में श्रेष्ठ है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed