फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the way to break the train will change

बदलेगा ट्रेन में सफर करने का तौर तरीका

Sat, 16 May 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
the way to break the train will change
मेरठ। अगले कुछ दिनों में स्टेशन पर लाइन लगाकर स्वास्थ्य जांच कराने के बाद ही यात्रियों को प्रवेश देने की योजना पर रेलवे काम कर रहा है। हालांकि सिटी स्टेशन पर इस योजना को झटका लगेगा। यहां कई स्थानों से स्टेशन के लिए प्रवेश होता है। इसके लिए आरपीएफ को भी कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप चार प्रवेश द्वार हैं। ऐसे में खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि, रेलवे ने अभी 30 जून तक ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। हालांकि इससे पहले श्रमिक स्पेशल, स्पेशल ट्रेनों का संचालन संभव है। ऐसे में यदि कोई यात्री बिना स्वास्थ्य जांच कराए ट्रेन में प्रवेश कर गया तो खतरा पैदा हो सकता है। स्टेशन पर पार्सल एवं आरक्षण केंद्र के समीप भी प्रवेश द्वार है। यहां से भी यात्री बिना रोकटोक के प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन

रेलवे भी लगाएगा कैमरा
हाल ही में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की शुरुआत में स्टेशनों पर कैमरे लगाकर स्वास्थ्य जांच कराई। डीआरएम दिल्ली डिवीजन सुखमल चंद जैन ने ट्विटर अकाउंट पर इस तरह के प्रयोग की फ़ोटो अपलोड कर जानकारी दी। इस तरह के कैमरे अन्य स्टेशनों पर भी लगाने की तैयारी होगी। जिससे स्टेशन और आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइज होंगे कोच और सामान
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगने से पहले कोच सैनिटाइज होंगे। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर आने वाले सामान को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इन सभी नियमों का पालन कराना भी रेलवे के लिए चुनौती होगा।

वर्जन
स्टेशन पर उचित व्यवस्था करनी होगी। कई स्थानों से यहां यात्री प्रवेश करते है। ऐसे में इन वैकल्पिक रास्तों को बंद करना होगा। -आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed