बहसूमा(मेरठ)। एनएच 119 हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास सैफपुर फिरोजपुर गांव की जल निकासी ना होने से पानी सड़क पर भरता है। जिससे बड़े गड्ढे बन गए हैं। बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जलभराव में धान की रोपाई कर विरोध जताया। बताया कि दो वर्षों से यहीं हालत बनी है। काफी लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं।
सपा नेता सुदेशपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मेरठ पौड़ी हाईवे पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास हुए जलभराव में धान की रोपाई की। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का वादा किया था। परंतु सभी दावे हवाई दिखाई दिए। कहा कि सड़क में इन गड्ढों के कारण दो वर्षों में हादसों में कई मौत हो चुकी हैं जबकि सैकड़ों लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। कहा कि हर रोज यहां हादसे हो रहे हैं। अधिकारियों से दर्जनों बार सड़क को ठीक कराने की मांग कर चुके हैं। यह मार्ग दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ता है। शिकायत को पीडब्लूडी अधिकारी सिंचाई विभाग को सिंचाई विभाग नेशनल हाईवे को टाल देते हैं। जिसका नतीजा यहां से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। इस मौके पर अमरपाल ग्रेवाल, अंकुर, अमन, कृष्ण कुमार, गोकुल सिंह, बादल सिंह, सन्नी, इरफान व बलराम आदि रहे।