{"_id":"5d027ca7bdec226d96660e73","slug":"the-villagers-made-hostage-to-sdo-and-je-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया, जमकर हंगामा
Thu, 13 Jun 2019 10:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के शोभापुर गांव में आबादी के बीचोबीच एचटी लाइन खींचने पहुंचे जेई व एसडीओ को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां से बिजली की एचटी लाइन नहीं गुजरने देंगे।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित शोभापुर गांव के बाहरी छोर पर एक कॉलोनी निर्माणाधीन है। यहां पर कुछ परिवार भी रहते हैं। काफी दिनों से बिजली विभाग कॉलोनी से 11 हजार केवी की लाइन निकालने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। यहां डूडा ने गरीबों को मकान भी बांटे हैं। अगर बिजली लाइन यहां से गुजारी गई तो ये लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को एसडीओ संजीव राणा व जेई सोनू कुमार टीम के साथ पहुंचे। टीम ने लाइन के लिए नाप जोख शुरू की तो मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर एसडीओ व जेई को बंधनमुक्त कराया। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि लाइन यहां से नहीं पास कराई जाएगी।
विज्ञापन
एसडीओ संजीव कुमार राणा का कहना है कि गांव में 11 हजार केवी की लाइन प्रस्तावित है। नियमानुसार ही लाइन बनवाई जा रही है, लेकिन ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों को सूचना देकर काम रोक दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/