{"_id":"593e989f1126f4c50b8b4926","slug":"the-vicious-act-used-to-be-fake-police-detained-several-disclosures","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिराना अंदाज में करती थी ठगी, पुलिस ने हिरासत में लेकर किए कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिराना अंदाज में करती थी ठगी, पुलिस ने हिरासत में लेकर किए कई खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
ठगी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सोमवार को दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो बड़े ही शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने इन्हें पकड़कर कड़ी पूछताछ की तो इन्होंने कई ऐसी वारदातों का खुलासा किया जिन्हें जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ की दिल्ली गेट थाना पुलिस ने सोमवार चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि ये महिलाएं बस व ऑटो में ठगी करती थी। ठगी करने का तरीका भी कुछ अलग ही है। बताया गया कि ये बच्चों को खेल में लगाकर सवारियों को लूट का शिकार बनाती थी। इस गिरोह में ये अकेली ही नहीं बल्कि इनके साथ तीन आदमी भी शामिल हैं। जो कि एक का पति है तो दूसरी महिला का भाई हैं। और तीसरा आरोपी भी इनकी जान पहचान में ही है इतना ही बल्कि एक तीसरी महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की अंगूठी, झुमका व अन्य चीजें बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी आरोपियों को पकड़ने की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं काफी समय से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही थी। ये सभी अलीगढ़ के रहने वाले है और खास बात यह है कि ये सभी एक ही परिवार से है। दोनों महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/