फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The UP and Maharashtra teams will face off starting today.

Meerut News: यूपी और महाराष्ट्र की टीमें आज से होंगी आमने-सामने

Sun, 11 Oct 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
The UP and Maharashtra teams will face off starting today.
-- कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के तहत खेला जाएगा मुकाबला, सुबह 9:30 पर शुरू होगा मैच, बारिश बन सकती है बाधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में सोमवार से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच की शुरूआत होगी। इसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम आमने सामने होंगी। मैच सुबह 9:30 पर शुरू होगा। मैच के लिए रविवार को भी दोनों टीम के खिलाड़ियों ने सुबह के सत्र में अभ्यास किया। पहले महाराष्ट्र की टीम और फिर उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बनाया। वहीं, मेरठ जिला क्रिकेट संघ की ओर से मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। मैदान पर मेरठ के क्रिकेटरों के होर्डिंग आदि लगाए गए।
महाराष्ट्र की टीम सुबह 9:30 बजे अभ्यास के लिए विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान पहुंची। इस दौरान टीम के कप्तान किरण चोरमले जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उनके साथ टीम के अन्य सदस्यों निरज, अनिरुद्ध सांबले, अश्कन काजी, साहिल परख, विकेटकीपर अनुराग, रविंद्र, अभिषेक निशाद, प्रथमेश गावडे, शुभम, प्रथमेश, रशिकेष, शर्विन, अभिषेक अंब्रे, स्वराज और साहिल सभी सदस्यों ने जमकर हाथ खोले। इसके अलावा टीम के विकेटकीपर अनुराग ने कीपिंग का अभ्यास किया। अनिरुद्ध सांबले ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाए। टीम ने करीब दो घंटे तक अभ्यास किया और इसके बाद टीम बाईपास स्थित हॉटल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

यूपी टीम ने जमकर बहाया पसीना
उत्तर प्रदेश की टीम ने दोपहर 12 बजे से अभ्यास किया। टीम के कप्तान समीर रिजवी ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके साथ स्वास्तिक चिकारा, मोहम्मद अमान, काव्य तेवतिया, आदर्श सिंह, भव्य गोयल, मानस सिंधु ने भी जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। समीर रिजवी ने तो अभ्यास सत्र में ही कई गेंदों को मैदान से बाहर मार दिया। बल्लेबाजों के अलावा शुभम मिश्रा ने स्पिन गेंदबाजी, शोएब, आकिब खान, आयुष चौधरी, विजय कुमार ने तेज गेंदबाजी का अभ्यास किया। इसके अलावा अक्ष सिंघल, चैतन्य पारासर, अंकुर शर्मा, कार्तिकेय सिंह, अक्षु बाजवा, आदि ने खूब हाथ खोले। वहीं, मैच के लिए आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, सचिव सुरेंद्र चौहान, संजय रस्तोगी, राकेश गोयल, आकाश आदि तैयारी में जुटे रहे। सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि मैच देखने के लिए स्कूलों के बच्चे किसी भी समय मैदान पहुंच सकते हैं। इसके लिए एंट्री फ्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं मौसम न कर दे परेशान
रविवार को भी दोपहर बाद मौसम अचानक से खराब हो गया। इसे लेकर ग्राउंड्स मैन की ओर से पिच व मैदान के कुछ क्षेत्र को कवर कर दिया गया। मौसम ठीक रहा तो सोमवार सुबह 9:30 पर मैच शुरू हो जाएगा। दोनों टीम में मेहमान टीम होने के नाते महाराष्ट्र की टीम के पास मौका होगा यह चुनने का कि उसे बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी। इसी लाभ महाराष्ट्र की टीम उठा सकती है।

यह होगी तकनीकी टीम
मैच को लेकर मैच रेफरी फिरोज गयाज भी मेरठ पहुंच चुके हैं। इसके अलावा मैच में निखिल मेनन और कृष्णेंदु पाल अंपायर होंगे। इसके अलावा बीसीसीआई की टीम की ओर से मैच की लाइव कवरेज की जाएगी। इसके लिए चार स्थानों पर हाइटेक कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed