फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the two suspected womens are arrested which droup the chickenguniya medicine

संदिग्ध महिलाओं को चिकनगुनिया की दवा पिलाते पकड़ा

Wed, 11 Sep 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the two suspected womens are arrested  which droup the chickenguniya medicine
गांव लौहडडा से बच्चों को संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं से पकडी गई दवाईयां - फोटो : SARDANA
संदिग्ध महिलाओं को चिकनगुनिया की दवा पिलाते पकड़ा
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव खानपुर में बच्चों को चिकनगुनिया बीमारियों से बचाव की दवा पैसे लेकर पिला रही दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शीशी पर न तो कंपनी का रैपर है और ना ही दवा पिलाने की परमिशन है। ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया।

गांव खानपुर में मंगलवार को दो महिलाएं घरों में जाकर बच्चों को चिकनगुनिया की बीमारी से बचाव के लिये बच्चों को दवा पिला रही थी। महिलाएं दवा पिलाने के बदल दस से तीन रुपये तक ले रहीं थीं। कुछ ग्रामीणों ने महिलाओं से उनकी आइडी मांगी। जिस पर महिलाएं वहां से जाने लगी। ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूछताछ में दोनों महिलाएं बार-बार अपना पता बदलतीं रहीं। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि न तो महिला पर किसी प्रकार की परमिशन से जुड़ा कोई पत्र है और न ही दवा की शीशी पर दवा कंपनी का रैपर लगा है। थाने में कड़ाई से पूछताछ पर महिलाओं ने अपना पता मोहन नगर गाजियाबाद बताया है। पुलिस दोनों के द्वारा दी गई जानकारी पर जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed