फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the two murederd accused are arrested in calcutta

एडवोकेट इमरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, दोनों पर था एक लाख का इनाम

Mon, 12 Aug 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
the two murederd accused are arrested in calcutta
इमरान एडवोकेट मर्डर के 50 50,000 के इनामी को पुलिस ने जेल भेजा जिसमें उमरदीन उर्फ अमर गुल्लू उर्फ गुलजा - फोटो : SARDANA

सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी एडवोकेट इमरान हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

सरधना के घोसियान मोहल्ले में कुछ माह पूर्व एडवोकेट इमरान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि दो मुख्य आरोपी गुल्लू उर्फ गुलजार व अमर उर्फ अमरदीप पुत्र मुमताज फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को दोनों की हाल लोकेशन कोलकाता में मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शनिवार को क्राइम ब्रांच व पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को वहां की कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजेक्शन रिमांड लिया। इसके बाद सरधना कोतवाली लाया गया।

पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed