फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tractor convoy left for Delhi

ट्रैक्टरों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना

Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
The tractor convoy left for Delhi
सरधना/बहसूमा/रोहटा/सरूरपुर/हस्तिनापुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के तहत गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए सोमवार को क्षेत्र से दर्जनों ट्रैक्टरों का काफिला जय जवान जय किसान के उद्घोष के साथ रवाना हुआ। वहीं सरधना, बहसूमा, रोहटा और सरूरपुर से भी किसान वाहन लेकर दिल्ली गए।
विज्ञापन

बहसूमा क्षेत्र से भाकियू के युवा जिला उपाध्यक्ष उदयवीर के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टर गए। लिए रवाना हुए। उदयवीर सिंह, अरविंद चौधरी, मनोज खगवाल, सुभाष चौधरी, डायरेक्टर प्रदीप आदि मौजूद रहे। उधर, रोहटा के चिंदौड़ी, डालमपुर, उकसिया, मीरपुर व रसूलपुर मढ़ी आदि से ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं सरूरपुर से भारतीय किसान यूनियन के सरधना तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान के नेतृत्व में किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होन के लिए रवाना हुए। जैनपुर, करनावल, सरूरपुर, पाथौली आदि गांव से किसान गए।
विज्ञापन

झंडी दिखाकर किया रवाना
सरधना के दबथुवा से भी काफी किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दिल्ली रवाना हुए। इसमें भाकियू नेता भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष रामबोस के नेतृत्व में किसान गए। इस दौरान युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया। इस मौके परराम मेहर, बबली, अमित, वेद प्रकाश, पारस, मोनू, अंकुर, प्रशांत, जोगिंदर, किरणपाल आदि रवाना होने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुपचुप गए किसान
हस्तिनापुर क्षेत्र के किसान संगठनों से जुड़े किसान सरदार जज सिंह, सरदार हरविंदर सिंह के साथ दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ियों में होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान संगठनों से जुड़े लोगों के अनुसार पुलिस की सख्ती के कारण गुपचुप तरीके से आंदोलन में जाने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद कुछ किसान रामराज में एकत्रित हुए और मुजफ्फरनगर के रास्ते दिल्ली के लिए निकल गए। वहीं सरधना के छुर निवासी भाकियू के जिला सचिव निक्की तालियान के नेतृत्व में किसान सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इनमें किसान धीरेंद्र प्रधान, जगमोहन, टिंकूू, सीटू, सुशील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed