फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the top ten list nomenated sandeep are alive

टॉप टेन सूची में शामिल संदीप के जीवित होने की चर्चा

Thu, 29 Aug 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
the top ten list nomenated sandeep are alive
टॉप टेन सूची में शामिल संदीप के जीवित होने की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। तीन दिन पहले मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर उलधन फाटक के समीप क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था। उसकी शनाख्त कस्बा निवासी थाना के टॉप टेन अपराधी के रूप में हुई थी। इस बाबत चर्चा है कि उक्त अपराधी खुला घूम रहा है। उसने किसी अन्य की हत्या कर शव ट्रैक पर रख दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बीते रविवार मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक स्थित उलधन अंडरपास के समीप युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। कस्बा निवासी मुरारी ने उसकी शनाख्त अपने 21 वर्षीय पुत्र संदीप के रूप में थी। वहीं, पुलिस रिकार्ड में संदीप थाने की टॉप टेन सूची में शामिल निकला। उस पर गैंगस्टर समेत करीब आठ मुकदमे दर्ज थे। हालांकि संदीप को किसी भी मामले में पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। वह हर बार न्यायालय में हाजिर हुआ था। उधर, परिजनों ने संदीप की हत्या कर शव रेलवेे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया था। रेलवे ट्रैक पर जो शव मिला था उसके पैर नहीं थे। चर्चा है कि संदीप को कस्बे में देखा गया। वह परिजनों से मिलकर षड्यंत्र रचा सकता है। जिससे पुलिस से बचा जा सके। हालांकि यह चर्चा पुलिस ने लिए समस्या बनी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना की वजह से मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद भी चर्चा के मद्देनजर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed