{"_id":"5d7020358ebc3e93ab3b6bca","slug":"the-three-thives-are-arristed-which-are-stolen-passengers-leaduge-sardana-news-mrt441650267","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन
जानी:पुलिस द्वारा वाहनों से सामन चोरी करने वाले पकड़े गये बदमाश
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन दबोचे
जानीखुर्द। पुलिस ने बुधवार को मेरठ-बागपत मार्ग से गांव पांचली खुर्द के समीप वाहनों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मेरठ-बागपत मार्ग पर चलने वाली बसों एवं टेंपो आदि से काफी दिन से यात्रियों का समान चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार शाम मेरठ से बागपत जा रही एक कैंटर गाड़ी से सोनीपत निवासी राशिद का बैग छीनकर पहले से कैंटर में सवार तीन बदमाश गांव पांचली खुर्द के समीप भाग निकला। इस पर राशिद ने शोर मचा दिया। इस दौरान जानी थाने की पुलिस गश्त करती हुई वहां से गुजरी। पुलिस ने शोर सुनकर बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस ने तीनों बदमाशों को बैग समेत दबोच लिया। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार बदमाशों ने अपने नाम शराफत पुत्र निजामुद्दीन निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगानगर, रोहित सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी पांडव नगर नगला भट्टू थाना सिविल लाइन और आशु उर्फ हेमंत पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी कस्तला शमशेर नगर थाना इंचौली मेरठ बताए हैं। तीनों बदमाश ने काफी समय से यात्री वाहनों से मौका देखकर सवारियों का समान चोरी करने का अपराध करने की बात कबूल की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।