फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the three robbers are arrested by police in encounter

पुलिस मुठभेड़ में बुर्जुग दंपती की हत्या करने वाले बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
the three robbers are arrested by police in encounter
पुलिस द्वारा मुठभेड़ में दबोचे गए दंपती की हत्या और लूट करने वाले बदमाश। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात ग्राम रसूलपुर धौलड़ी के बुजुर्ग दंपति की हत्या कर जेवर लूटने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, खोखे और एक स्कूटी बरामद कर ली। पकड़े गए एक बदमाश पर 30 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन

जानी थाना पुलिस शनिवार देर रात मेरठ-बागपत मार्ग के रसूलपुर धौलड़ी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बागपत की तरफ से आए स्कूटी सवार तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर मेरठ की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशाें ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान बदमाश रिहान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों से चांदी के एक किलो 290 ग्राम आभूषण बरामद किए। जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को गांव रसूलपुर धौलड़ी में वृद्ध संजीव कुमार गर्ग व उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल की हत्या कर सोने- चांदी के जेवर और 72 हजार रुपये लूटे थे। लूटी गई चांदी को उन्होंने कस्बा सिवालखास निवासी हाशिम पुत्र इरशाद को बेचने आए थे। हाशिम सिवालखास में ज्वैलरी की दुकान करता है। वह पहले भी आरोपियों से आभूषण खरीदता रहा है। पुलिस ने हाशिम को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश रिहान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिहान पर जिला मुरादाबाद से 25 हजार और कनखल, थाना कलियर, हरिद्वार से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

ये बदमाश किए गिरफ्तार
-रिहान उर्फ करीम खान उर्फ अमरीश पुत्र गय्यूर उर्फ मोहम्मद कासिम छैमार निवासी डेरा ताहरपुर थाना मैनाठेर जिला मुरादाबाद, हाल पता पप्पू का भट्टा हसनगढ़, थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब्दुल उर्फ सलमान उर्फ प्रधान पुत्र नूर हसन छैमार निवासी पीपल साना, थाना भोजपुर मुरादाबाद, हाल पता बाबा भट्टा मोहमदाबाद मुरादनगर गाजियाबाद।
- मोहसिन उर्फ रुब्बान पुत्र मुन्ना छैमार निवासी पीपल साना थाना भोजपुर मुरादाबाद, हाल पता बाबा भट्टा मोहमदाबाद, मुरादनगर गाजियाबाद।
बदमाशों की तलाश में थी पुलिस
जानीखुर्द। रसूलपुर धौलड़ी में संजीव कुमार गर्ग उर्फ शक्ति (72) अपनी पत्नी सरिता (65) के साथ रहते थे। उनके दो बेटे अपने परिवार के साथ गाजियाबाद जिले में रहतेे है। सतेंद्र गर्ग ने गांव में ही हार्डवेयर और खाद की दुकान कर रखी थी। दुकान के पीछे ही उनका मकान है। बुजुर्ग दंपत्ति की 25 अप्रैल 2020 की रात बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना को लेकर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन हत्या आरोपियों को पता नहीं चल पाया था। तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed