फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the the har-har mahadev cheer resound in the temple

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Wed, 31 Jul 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
the the har-har mahadev cheer resound in the temple
1बी-नगर स्थित बड़ा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त। (मवाना) - फोटो : MAWANA
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सरधना/बहसूमा/परीक्षितगढ़। देहात क्षेत्र के शिवालयों मेें भी भोले के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक जलाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
सरधना के महाभारतकालीन महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी शंकर सिंह ने बताया कि त्रयोदशी का जल सोमवार शाम पांच बजकर आठ मिनट से शुरू हो गया और रात 1 बजकर 49 मिनट तक चला। इसके बाद चतुर्दशी का जल शुरू हो गया, यह बुधवार दोपहर 12 बजे तक चलेगा। नगर के साथ ही देहात क्षेत्र के दबथुवा, छुर, मुल्हैड़ा, खेड़ा, नाहली, पाली, अटेरना, कपसाड़, सलावा के शिव मंदिरों में भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

वहीं मध्य गंगनहर की पटरी पर पूठी पुल, रग्युलेटर, नहर झाल, नासरपुर, आसिफाबाद तिराहे, किठौर तिराहे पर लोगों ने भंडारा लगाकर शिवभक्तों की सेवा की। नगर पंचायत द्वारा नगर के सभी शिव मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने बताया कि शिवभक्तों के लिए नगर पंचायत की तरफ से सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई। मंगलवार दोपहर से कांवड़ियों ने गांधारी तालाब, शिव मंदिर, गोपेश्वर शिव मंदिर, महादेव शिव मंदिर, त्यागी धर्मशाला शिव मंदिर, आशेनाथ आश्रम शिव मंदिर, गुड़ मंडी शिव मंदिर, सुभाष चौक शिव मंदिर, आसिफाबाद स्थित झारखंडी शिव मंदिर, श्रंग ऋषि आश्रम शिव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगी रही लाइन
बहसूमा स्थित सिद्धपीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर हजारों कांवड़ियों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह स्वयं व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। मंदिर के पुजारी धर्मपाल ने बताया कि इस बार 20 हजार के लगभग कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रधान जितेंद्र, हरजेंद्र सिंह, सतपाल गुर्जर, विजनपाल मलिक, लाखन सिंह, सुरेंद्र प्रधान, राजीव छाबड़ा, अजय अग्रवाल, रोहित बंसल, रकम सिंह, मोनू व ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं मंदिर परिसर में विधायक दिनेश खटीक द्वारा भोलों के लिए लगाया गया भंडार तीसरे दिन भी चलता रहा।
प्राचीन शिव मंदिर पर चढ़ाया जल
हस्तिनापुर/फलावदा। एतिहासिक नगरी में प्राचीनकाल से स्थित प्राचीन पांडेश्वर मंदिर एवं प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर के पास स्थित प्राचीन पांडेश्वर मंदिर पर मंगलवार को हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे और जलाभिषेक किया। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, थाना पुलिस एवं अन्य कर्मचारी तैनात रहे। उधर, फलावदा में कांवड़ियों ने शिवालयों पर जल चढ़ाया। वहीं नगर स्थित सिंडिकेट बैंक के समीप शिव मंदिर, नैडू चौराहा स्थित शिव मंदिर तथा क्षेत्र के नगला काटर, महलका, निहोरी, बातनौर, बड़ा गांव, पिलौना आदि गांव में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगा जल चढ़ाया गया। बबलू बिश्नोई, रमेश धीमान, बिरजू पालीवाल, ज्ञानेंद्र धीमान, सुनील बिशनोई, रिंकू रस्तोगी, सुरेंद्र बिश्नोई, अशोक सैनी, सतीश कुमार, मुनीष पाल, ऋषिपाल सैनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं हस्तिनापुर थाने के सामने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व पुलिस स्टाफ ने तीन दिवसीय भोजन व्यवस्था एवं जल, शरबत व्यवस्था पूरे समय रखी। शिविर में नंगला चांद के प्रधान मो. उस्मान व उसके भाई ने 21 कांवड़ियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। अरशद अली वारीश, साहिल, बब्लू, लियाकत, कचाकत, सादक, नौशाद, आलिक, फैसल, हमल, हसन, दिलावर आदि शमिल रहे।
लगी रही भीड़
दौराला/लावड़/खरखौदा। शिवरात्रि पर कस्बे के सभी मंदिरों में सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर को लाइटों से सजाया गया। कस्बे के बड़ा मंदिर, शिव मंदिर, खारी कुआं मंदिर आदि के मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में भक्तों ने जल चढ़ाया। वहीं, खरखौदा कस्बा सहित प्रत्येेक गांव के शिवालयों में शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं, वहीं मटौर दौराला मार्ग पर स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोमवार से मंगलवार की देर रात कावंड़ियों और आसपास के श्रद्धालुओं का जल एवं प्रसाद चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, ठाकुर कृपाल सिंह, लोकेश चौहान, राधेश्याम अग्रवाल, राकेश चौहान, सुरेंद्र चौहान का कहना है कि इस बार मंदिर परिसर में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया।

डाक कांवड़ की रही भीड़
सरधना/मुंडाली/माछरा। गंगनहर पटरी व रार्धना रजवाहा पटरी पर बाइक सवार कांवड़ियों के साथ डाक कांवड़ गुजरी। इस दौरान बाइकों की संख्या काफी रही। उधर हवन यज्ञ के साथ कुछ शिविर संचालकों ने मंगलवार को कांवड़ सेवा शिविर का समापन कर दिया। वहीं मुंडाली थाना क्षेत्र के शाफियाबाद लोटी, अटौला, इलाहाबाद की मढै़या आदि के शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया। माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, बहरोडा, शौल्दा, रछौती, डेरियो, हसनपुर कलां, अमरपुर, खंद्रावली, पसवाडा, रहदरा, कुंआखेड़ा आदि के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।

सरधना के महाभारतकालीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवडियां

सरधना के महाभारतकालीन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते कांवडियां- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed