फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sugercane bill not given, goverment celebrate caa say jayant

गन्ना भुगतान किया नहीं, सीएए पर जश्न मना रही सरकार : जयंत

Fri, 24 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
the sugercane bill not given, goverment celebrate caa say jayant
सिपाही के परिजनों से संवेदना प्रकट करते रालोद नेता जयंत चौधरी। - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द(मेरठ)। प्रदेश सरकार धारा 144 कि नाम पर रालोद को किसानों के हक में आंदोलन करने से रोक रही है। राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने जानी गंगनहर पुल पर प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार की दोहरी नीति है। वह चाहती है कि उनकी सत्ता बची रहे। विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में खास होती है। कहा कि मुझे मेरठ, मुजफ्फरनगर में नहीं घुसने दिया गया। जबकि भाजपा नेता प्रदेश में जगह जगह हजारों व्यक्तियों की जनसभा कर रहे हैं। उन पर धारा 144 लागू नहीं हो रही है। प्रदेश सरकार की इस नीति का रालोद विरोध करता है। रालोद नेता जब किसानों की समस्याओं के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगते है तो प्रशासन धारा 144 का हवाला देकर अनुमति नहीं देते हैं। मुख्यमंत्री इन दिनों घमंड वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कहा कि किसानों की हालत खराब है। हापुड़ में चीनी मिलो ने मुनादी कर कह दिया कि वह 14 माह तक गन्ना भुगतान नहीं करेगी। प्रदेश में किसानों का करीब छह हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। गन्ना भुगतान न कर सरकार सीएए का जश्न मना रही है। रालोद युवाओं, महिलाओं को पार्टी से लगातार जोड़ने में लगा है। इस दौरान चौ. जबर सिंह, सुनील रोहटा, राहुल देव व संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिपाही हरेंद्र के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे जयंत चौधरी
जानीखुर्द। बृहस्पतिवार को शामली में तैनात रहे डालूहेड़ा निवासी सिपाही हरेंद्र यादव के घर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
विज्ञापन

गांव डालूहेड़ा निवासी हरेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह शामली में तैनात थे। आठ दिन पूर्व हरेंद्र का शव शामली पुलिस लाइन में पेड़ से लटका मिला था। बृहस्पतिवार को सिपाही के घर पहुंचे जयंत चौधरी ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, रणबीर दहिया, संजय रसूलपुर, अहमद हमीद, पूर्व चेयरमैन जबर सिंह, मास्टर सतबीर सिंह, डॉक्टर सुशील, नीटू वाधवा, सुबोध भदौड़ा, छात्र नेेता संदीप चौधरी, कुशल राठी अनिल प्रधान, मदन पाल प्रधान, प्रशांत आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जानी पहुंचने पर जयंत चौधरी का रालोद कार्यकर्ताओं ने गंगनहर पुल पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed