फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the students run more in annual sports day

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खूब दौड़े छात्र

Sun, 24 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the students run more in annual sports day
दशमेश पब्लिक स्कूल में डांस प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : BHESUMA
बहसूमा। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज डायरेक्टर सिम्मी सोहता ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में कक्षा आठ के सुप्रीत ने प्रथम, कक्षा सात के रोहित ने द्वितीय कक्षा आठ के शुभम ने तृतीय स्थान पाया। 200 मी. दौड़ में कक्षा 8 के अक्षय ने प्रथम, उत्तम ने द्वितीय व अक्षित ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। वहीं, छात्राओं की 100 मी. दौड़ में कक्षा सात की सनप्रीत प्रथम, कक्षा आठ की प्रियांशी द्वितीय और कसीस तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में कक्षा सात के सचिन कुमार ने स्वर्ण व शिमपाल ने रजत पदक, शॉर्टपुट में वंश चौधरी ने प्रथम, इंद्रजीत ने द्वितीय, ज्वैलिन थ्रो में प्रीतकौर ने प्रथम, साहित ने द्वितीय, कबड्डी में ओरेज हाउस ने प्रथम व रेड हाउस ने द्वितीय, खोखो में व्हाइट हाउस ने प्रथम व ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। जूनियर विंग में डोल प्रतियोगिता साक्षी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय, बटर फ्लाई रेस मे शिया ने प्रथम, जीविका ने द्वितीय व परिपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आमरी खान ने सभी का आभार जताया।

दशमेश पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

दशमेश पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।- फोटो : BHESUMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed