फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stray dogs scuttled the innocent child, death in hospital

दस साल की मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच डाला, अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Mon, 24 Jul 2017 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
The stray dogs scuttled the innocent child, death in hospital
आवारा कुत्तों ने मासूम बच्ची को नोच डाला

आवारा कुत्तों ने रविवार की शाम नूरबस्ती में एक दस साल की बच्ची को अपना शिकार बना डाला। कुत्तों ने राह चलती बच्ची पर हमला कर उसे नोंच डाला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने ईंट पत्थर बरसा कर बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुटाया। इसके बाद उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


सहारनपुर में शहर की नूर बस्ती निवासी कलीम की दस साल की बेटी इन्शा रविवार की शाम चार बजे मोहल्ले में ही कहीं जा रही थी। इसी दौरान आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। चंद मिनटों में ही कुत्तों ने उसे कई जगहों से नोंच डाला। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर बच्ची को नोंचते कुत्तों पर पड़ी तो उन्होंने ईंटें बरसा कर उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों को खबर की गई। परिजन आनन फानन में लहूलुहान बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कुत्ते पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं

The stray dogs scuttled the innocent child, death in hospital
कुत्तों ने बच्ची को नोच डाला

​सपा नेता इसरार चौधरी का कहना है कि कुत्ते पहले कई बार पशुओं पर भी हमला कर चुके हैं। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि इससे पहले भी जिले में इसी साल 13 अप्रैल को चिलकाना के शाहपुर दाउद गांव में आमदखोर कुत्ते सात साल के आस मुहम्मद को नोंच कर मार डाला था। दो माह पूर्व गंगोह के लखनौती में आदमखोर कुत्ते सफाईकर्मी महिला को नोंच कर खा गए थे। यहीं अगले ही दिन एक गोवंश को भी कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला था। जबकि एक माह पूर्व गंगोह के मोहल्ला मुहम्मद गोरी में घर में घुस कर कुत्तों के झुंड ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया था। रामपुर मनिहारान में एक गड़रिए के बाड़े पर धावा बोल कुत्तों ने बीस से ज्यादा भेड़ बकरियों को अपना शिकार बना डाला था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed