फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the ssp take action for loud dj voice, dj owner went chuki

एसएसपी को तेज आवाज में डीजे बजता मिला, चौकी भेजा

Wed, 11 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
the ssp take action for loud dj voice, dj owner went chuki
एसएसपी को तेज आवाज में डीजे बजता मिला, चौकी भेजा
विज्ञापन

मुंडाली। मेरठ गढ़ मार्ग से गुजर रहे एसएसपी ने मऊखास में तेज आवाज पर बज रहे डीजे को बंद कराकर डीजे मालिक को पुलिस चौकी पर हिरासत में दे दिया। ग्राम प्रधान के कहने पर पुलिस ने आरोपी को नहीं छोड़ा। जिस पर ग्रामीणों ने हाइवे जाम करने का प्रयास किया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की।

गढ़ रोड पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे एसएसपी अजय साहनी गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें मऊखास में तेज आवाज में डीजे बजता मिला। जिस पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीजे मालिक कृष्ण कुमार को मऊखास चौकी के हिरासत में दे दिया। ग्राम प्रधान पुत्र अशोक व अन्य लोगों के साथ मऊखास चौकी पर डीजे मालिक को छुड़ाने के लिए पहुंच गया। जिस पर चौकी इंचार्ज ने साफ इंकार कर दिया। चौकी इंचार्ज सोमनाथ राय और अशोक में नोकझोक तक हुई। पुलिस ने अशोक और रविंद्र को भी हिरासत में लेकर मुंडाली थाने ले आई। घटना की जानकारी पर सैकड़ों ग्रामीण हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किया। एसओ विनोद कुमार के समझाने पर किसी तरह ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने पूरे मामले की किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी से फोन पर वार्ता की। जिसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज सोमनाथ राय को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed