फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the special prayer were held in hindii, punjabi language

ऐतिहासिक चर्च में हिंदी, पंजाबी भाषा में भी हुई विशेष प्रार्थना, माता मरियम से मांगी मन्नतें

Sun, 10 Nov 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
the special prayer were held in hindii, punjabi language
ऐतिहासिक सरधना चर्च में विशेष प्रार्थना कराते फादर। - फोटो : SARDANA
मेरठ के सरधना के ऐतिहासिक चर्च में लगे दो दिवसीय मेले में पहले दिन शनिवार को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या गत वर्षों की अपेक्षा काफी कम रही। इस बार श्रद्धालुओं को माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन करने के लिये घंटो लाइन में खडे़ होकर इंतजार करना नहीं पड़ा। श्रद्धालुओं ने माता मरियम की तस्वीर के समक्ष मोमबत्ती जलाकर मन्नतें मांगी। वहीं मन्नत पूरी होने पर पौधे भी रोपे गए। माता मरियम से देश में अमन व सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च का सुंदर  दृश्य।

विज्ञापन

ऐतिहासिक चर्च का सुंदर दृश्य।- फोटो : SARDANA

चर्च में शनिवार सुबह से प्रार्थना का दौर शुरू गया। पहली प्रार्थना सुबह आठ बजे, दूसरी दस बजे कराई गई। इसके बाद शाम को चार बजे हिंदी में प्रार्थना फादर साहेराज ने संपन्न कराई। छह बजे पंजाबी में विशेष प्रार्थना कराई। रात को आठ बजे भी प्रार्थना की गई। विशेष प्रार्थना में दिल्ली, पंजाब, हरियाण समेत कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार रात तक भी श्रद्धालुओं का मेले में आने का सिलसिला जारी रही। लोगों के मुताबिक हर साल के मुकाबले शनिवार को मेले में श्रद्धालुओं की कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन के लिए लंबी कतार नहीं लगीं। लोगों ने मोंमबत्ती जलाकर माता मरियम से स्वयं व देश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वहीं, कामना पूरे होने पर आए श्रद्धालुओं ने पौधरोपण किया। मेले की सुरक्षा के लिए बड़ी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। दुकानदारों ने भी कम भीड़ होने से ब्रिकी पर असर पड़ने की बात कही। देररात तक श्रद्धालुओं का चर्च में आना जारी रहा।



ऐतिहासिक चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु।
ऐतिहासिक चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : SARDANA
-------------------
चर्च मेले में शनिवार को कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
ऐतिहासिक चर्च मेले में इस बार सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले में आए फैसले का असर दिखाई दिया। चर्च मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि दो दिवसीय मेले में शनिवार व रविवार को भारी भीड़ उमड़ती हैं। लेकिन इस बार शनिवार को जो भीड़ पहुंची व गत वर्षों की अपेक्षा कम रही है।

रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। मेले में खिलौने की दुकान लगा रहे सरधना निवासी अनिल के मुताबिक श्रद्धालु कम आने से सामान की बिक्री काफी कम रही है। मछरी निवासी हशीचंद की माने तो वह हर बार मेले में दुकान लगाता है। इस बार पहले के मुकाबले भीड़ न होने से दुकानदारी काफी है। बर्तन की दुकान लगाने वाले मेरठ निवासी नवेद के मुताबिक रविवार को भीड़ बढ़ने से अच्छी खरीददारी होगी। जिससे मुनाफा ठीक निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed